Showing posts with label UDAIPUR. Show all posts
Showing posts with label UDAIPUR. Show all posts

Tuesday, August 10, 2010

उदयपुर का आमंत्रण देती कुछ तस्‍वीरें, आएंगे ना?

बहुत दिनों से ना कुछ लिखा गया और ना ही कुछ विशेष पढ़ा गया। परिवार में जब बच्‍चे साथ हों तो किताबें और नेट चुपचाप से दूर किनारे पर बैठ जाते हैं, वे कहते हैं कि हम तो तुम्‍हारा साथ साल भर ही देते हैं लेकिन बच्‍चे जो कुछ दिन के ही साथी बनते हैं तो इनके साथ अपने मन की उमंग को पूरा कर लो। अभी दिसम्‍बर में भी दोनों ही बच्‍चे अपने परिवार के साथ एकत्र हुए थे तब कुछ फोटो ली गयी थी। अभी उन्‍हें दोबारा देखा गया तो सोचा कि उदयपुर को दर्शाती कुछ फोटों आपको भी दिखा दूँ जिससे कभी उदयपुर आने का मन बन जाए। वैसे भी उदयपुर के लिए सितम्‍बर के बाद का समय बहुत ही सुहावना रहता है। झीलों में पानी आ ही जाता है और चारों तरफ हरियाली पसर जाती है।

उदयपुर का सबसे पुराना बाग है यह गुलाब-बाग। यहाँ जो बिल्डिंग दिखायी दे रही है वह सरस्‍वती पुस्‍तकालय की है। यहाँ एक जू भी है और बच्‍चों के लिए एक रेलगाड़ी भी चलती है।

यह एक अन्‍य पार्क है जिसे माणिक्‍य लाल वर्मा गार्डन कहते हैं। पास में ही दूध-तलाई है और इसी के एक पहाड़ी पर है दीनदयाल पार्क। यहाँ पर म्‍यूजिकल फाउण्‍टेन है और रोप-वे भी है जो दूसरी पहाड़ी पर स्थित करणीमाता मन्दिर तक जाता हैं। यहाँ से पूरे उदयपुर को देखा जा सकता है।

उदयपुर का दृश्‍य इसी मन्दिर से लिया गया है।












उदयपुर में एक सांस्‍कृतिक केन्‍द्र भी है जहाँ दिसम्‍बर में शिल्‍प ग्राम मेले के नाम से दस दिवसीय मेला भरता है। उसी मेले में कठपुतलियों का प्रदर्शन।







उदयपुर से 100 किमी की दूरी पर एक ऐतिहासिक जैन मन्दिर है – राणकपुर। इसकी भव्‍यता यहाँ आकर ही देखी जा सकती है क्‍योंकि अन्‍दर के चित्र लेना मना है।





हमारे घर से होकर जा रहा है रास्‍ता सज्‍जन गढ़ का। आप पैदल भी जा सकते हैं और गाड़ी से भी। मेरे पतिदेव सुबह-सुबह पैदल ही चढ़ गए इस चढ़ाई पर।







और अन्‍त में फुर्सत के क्षण, अपने परिवार और रिश्‍तेदारों के संग। कुर्सी पर मैं हूँ।

अब बताइए कैसा लगा उदयपुर का छोटा सा भ्रमण। अभी केवल यह समुद्र की एक बूंद है। आप लोग आएं तब जानेंगे कि उदयपुर क्‍या है? यहाँ का इतिहास और शौर्य की गाथाओं से यह क्षेत्र पटा पड़ा है। उसे एक पोस्‍ट में नहीं लिखा जा सकता, बस एक झांकी है।